क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें-क्षेत्राधिकारी नगर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधों की विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के क्रम में रविवार दिनांक 28.06.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए आवश्यक साक्ष्यों का शीघ्र संकलन कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

भ्रष्टाचार की आग में जल रहा बस्ती इसे रोकने अधिकारी फेल नजर आ रहे कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास Read More भ्रष्टाचार की आग में जल रहा बस्ती इसे रोकने अधिकारी फेल नजर आ रहे कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास

बैठक में विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन Read More मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें