खरीफ अभियान-2026 के लिए 790 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन, किसानों को उचित मूल्य पर मिलेगी उपलब्धता-जिलाधिकारी

जनपद में कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि खरीफ अभियान-2026 के अंतर्गत किसानों की मांग को देखते हुए जनपद सोनभद्र की 44 सहकारी समितियों के लिए 790.00 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। पीसीएफ द्वारा समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक पहुंचाने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक केंद्र से संपर्क कर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा केवल निर्धारित एवं उचित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें।

वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान आयोजित Read More वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान आयोजित

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना मिले तो किसान तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम 9198788248, 9451637073, जिला कृषि अधिकारी 9452165778 अथवा उप कृषि निदेशक 8881173660 पर सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश Read More लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें