संकट मोचन धाम पाथरोल में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भजन संध्या व महाआरती आज

ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सोमवार को संकट मोचन धाम, पाथरोल में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाथरोल, करों, देवघर, झारखंड:-  ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सोमवार को संकट मोचन धाम, पाथरोल में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संध्या 8:30 बजे से भजन-कीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसके पश्चात रात्रि 9:30 बजे बाबा की भव्य महाआरती संपन्न होगी।
 
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद सहित अन्य प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के सहयोग से भजन संध्या, बाबा की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
 
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें