भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबल पड़ा बीजपुर, एनटीपीसी और ठेकेदार के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

श्रीराम चौक पर जुटे सैकड़ों लोग, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के अधूरे वादे बना मुद्दा ,ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर लोगों ने जताई नाराजगी

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

लगातार हो रही बिजली कटौती और भीषण उमस से त्रस्त बीजपुर के लोगों का गुस्सा गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। सुबह 10 बजे श्रीराम चौक (पिंक बूथ) पर आयोजित जनसभा में क्षेत्रवासियों ने बिजली व्यवस्था की बदहाली पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में एनटीपीसी रिहंद और बिजली आपूर्ति का कार्य देख रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप था कि शिकायतों के बावजूद न तो बिजली आपूर्ति में सुधार हो रहा है और न ही जिम्मेदार अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं।

बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप  Read More बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप 

बैठक के दौरान एनटीपीसी रिहंद द्वारा बीजपुर स्वागत गेट पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के पूर्व में किए गए आश्वासन का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने कहा कि वादा किए जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

रुद्राक्ष, चंदन व मौलश्री समेत 51 पौधे रोपे, पूर्व विधायक को चंदन का पौधा भेंट कर किया सम्मानित Read More रुद्राक्ष, चंदन व मौलश्री समेत 51 पौधे रोपे, पूर्व विधायक को चंदन का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महतया  Read More 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महतया 

बैठक में जय राम शर्मा, सुरेन्द्र आग्रही, ललन सिंह, ब्रजकिशोर गुप्ता, विनोद गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, महावीर सिंह, गोपाल गुप्ता, सीमा पटेल, जावेद अहमद, रवीन्द्र गुप्ता, सुदर्शन पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें