मिशन शक्ति के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल

08 प्रकरणों की सुनवाई, 05 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (  ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

रविवार दिनांक 28.06.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में की गई। कुल 08 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद की प्रक्रिया अपनाई गई।

सुनवाई एवं विस्तृत परामर्श के उपरांत प्राप्त 05 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति स्थापित कर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ।

प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Read More प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

वहीं 01 प्रकरण में पक्षकारों द्वारा अवगत कराया गया कि वे अपनी अग्रिम विधिक कार्यवाही न्यायालय के माध्यम से कराना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त 02 प्रकरणों में आवश्यक काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि प्रदान की गई।

गोरखपुर पुलिस का 'ऑपरेशन दहन' सफल, 1.61 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट Read More गोरखपुर पुलिस का 'ऑपरेशन दहन' सफल, 1.61 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

एक तरफ चलती रही LDA की कार्यशाला, दूसरी तरफ सील होते रहे कोचिंग संस्थान Read More एक तरफ चलती रही LDA की कार्यशाला, दूसरी तरफ सील होते रहे कोचिंग संस्थान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें