राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले

ओबरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में छोटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का जीता दिल

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

पहला मैच ओबरा नाइट राइडर्स बनाम एलीट 11 ओबरा नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एलीट 11 की टीम 45 रन पर सिमट गई। वहीं ओबरा नाइट राइडर्स ने लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। 

दूसरा मैच रेनुकूट चैलेंजर बनाम भारतीय जूनियर्स के साथ खेला गया। जहाँ भारतीय जूनियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनीरेनुकूट चैलेंजर ने 71 रन बनाकर 72 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय जूनियर्स ने मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में जुगनू ने 39 रन की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। 

हनुमान नगर में किया गया शरबत वितरण,सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ। Read More हनुमान नगर में किया गया शरबत वितरण,सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रतिनिधि  सुनील कुमार सिंह तथा अपना दल एस के वरिष्ठ नेता श्याम चरण गिरी उपस्थित रहे जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़ रहे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन Read More मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन

इस प्रतियोगिता की सबसे विशेष बात यह रही कि प्रत्येक मैच शुरू होने से पहले सभी बच्चों को राष्ट्रभक्ति और क्रांतिकारी विचारधारा का संकल्प दिलाया गया। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे भारत के अमर क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

गोरखपुर पुलिस का 'ऑपरेशन दहन' सफल, 1.61 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट Read More गोरखपुर पुलिस का 'ऑपरेशन दहन' सफल, 1.61 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के माध्यम से यह मांग भी दोहराई गई कि देश के प्रत्येक पाठ्यक्रम में अमर क्रांतिकारियों की जीवनियां और उनकी प्रेरणादायक पुस्तकें अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाएं ताकि प्रत्येक विद्यार्थी वकील जज अधिकारी कर्मचारी नेता अभिनेता या खिलाड़ी बनने से पहले एक सच्चा देशभक्त नागरिक बने।

जिसके क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि ओबरा में छोटे बच्चों के क्रिकेट को नया मंच मिला है 14 वर्ष तक और 18 वर्ष तक के बच्चों की अलग अलग प्रतियोगिताएं प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाएंगी। आगे उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल छोड़े और खेल से जुड़े। 

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना नहीं बल्कि बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन चरित्र निर्माण और स्वस्थ जीवन की भावना विकसित करना है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें