गोरखपुर : मोबाइल विवाद में सास पर चाकू से हमला करने वाली बहू गिरफ्तार

एम्स थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बभी बरामद कर, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा गया जेल

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर उ प्र)

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के मलमलिया गांव में पारिवारिक विवाद के बाद अपनी सास पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 और 30 जून की दरमियानी रात मलमलिया गांव में एक परिवार के भीतर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बंदना पत्नी जयहिन्द ने अपनी सास पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पीड़िता के पति की तहरीर पर एम्स थाने में मुकदमा अपराध संख्या 174/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बंदना, पत्नी जयहिन्द, निवासी ग्राम मलमलिया थाना एम्स, को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आगजनी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Read More आगजनी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक गौरव तिवारी ने किया। टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, महिला उपनिरीक्षक सोनाली गोड़ तथा महिला कांस्टेबल प्रिया पाठक शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जा सके। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में फलदार पेड़ों पर ठेकेदार द्वारा चलाया गया आरा Read More महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में फलदार पेड़ों पर ठेकेदार द्वारा चलाया गया आरा

Post Comments

Comments