जन चौपाल में पढ़ी जा रही आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

पारदर्शिता, जनसहभागिता और पात्र लाभार्थियों के चयन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची जनपद सोनभद्र की ग्राम पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में संचालित इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजना के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन सुनिश्चित करना है।

IMG-20260630-WA0034

 जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न। Read More  जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न।

जन चौपाल के दौरान ग्रामवासियों के समक्ष पात्रता सूची प्रस्तुत की जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक सूची का अवलोकन कर सके तथा सूची में शामिल किसी भी नाम के संबंध में तथ्यात्मक आपत्ति होने पर उसे दर्ज करा सके।

सीमा सुरक्षा बल (अग्निवीर) में चयनित महावीर यादव का गांव में भव्य स्वागत, पहली बार घर पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब Read More सीमा सुरक्षा बल (अग्निवीर) में चयनित महावीर यादव का गांव में भव्य स्वागत, पहली बार घर पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब

प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा ग्रामीणों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाए।

प्रयागराज में  86 होटल और गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त। Read More प्रयागराज में  86 होटल और गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जन चौपाल में सक्रिय सहभागिता करें तथा यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति हो तो उसे समयबद्ध रूप से दर्ज कराएं, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत यह पहल पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें