सिद्धार्थनगर 75 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त सन्तोष साहनी उम्र 28 वर्ष पुत्र अनिरुद्ध साकिन पिपरहवा थाना मधुबनिया जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल का निवासी है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लोटन (सिद्धार्थनगर)।
 
लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा  75 लीटर  डीजल ( एक गैलन में 25 लीटर दूसरे गैलन में 50 लीटर) के साथ एक नेपाली   मोटरसाइकिल  गांव चिउरहिया के पकडण्डी से जाने वाले रास्ते पर इण्डो नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ कर बरामद किया गया
 
बरामद  सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त सन्तोष साहनी उम्र 28 वर्ष पुत्र अनिरुद्ध साकिन पिपरहवा थाना मधुबनिया जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल का निवासी है। गिरफ्तारी करने वालों में उoनिo हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन,एस आई राहुल गुप्ता चौकी प्रभारी हरिवंशपुर कांस्टेबल बलराम यादव, विजय यादव, एएसआई विजय कुमार एसएसबी ओपी हरिवंशपुर दीपनारायन शर्मा,आकाश कुमार रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें