फीचर्ड
भारत
बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन
जिले में विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने मखौड़ा पावर हाउस
बस्ती। जिले में विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने मखौड़ा पावर हाउस पर ग्राम प्रधान आशीष गुप्ता एवं प्रधान प्रतिनिधि आशीष गुप्ता की अगुवाई में विशाल धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच क्षेत्र की जनता बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। कई गांवों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, वहीं लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आमजन, किसान, छात्र और व्यापारी सभी परेशान हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांग की कि क्षेत्र में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लो वोल्टेज और अनावश्यक कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए तथा जर्जर और झूलते विद्युत तारों को बदलकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में बेरता के प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौरसिया सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
basti news uttar pradesh news Local News Basti Villagers protest public protest power supply disruption Low Voltage Problem Rural Infrastructure Basti Rural News Power Cut Protest Makhoda Power House Rural Electricity Crisis Electricity Department Protest Ashish Gupta Gram Pradhan Protest Transformer Issue Electricity Cut in Villages Basti Electricity News Sunil Chaurasia Berata Village


Comments