लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

 विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार सायंकाल प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में शिव शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक-संस्कृति आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

नैनी, प्रयागराज।

 विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार सायंकाल प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में शिव शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक-संस्कृति आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रयागराज की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज उपस्थित रहीं। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि लोक-संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।कार्यक्रम में मोहनी श्रीवास्तव, शिखा सिंह, रागिनी श्रीवास्तव, पूर्णिमा गौड़, पूर्वी मिश्रा, यशी यादव, निधि कुशवाहा, आंचल कुशवाहा, शिल्पा कुशवाहा, शीलू द्विवेदी, प्रियंका अग्रहरि, खुशी आर्य, श्रद्धा श्रीवास्तव, अनूपा मिश्रा एवं रंजना त्रिपाठी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेक्षागृह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम लोक-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें