भारत
तहसील दिवस पर आये आवेदन पत्रो के निस्तारण की डीएम के टेस्टिंग में फेल।
तहसील फूलपुर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
तहसील फूलपुर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 21 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी के निर्देश क्रम में बगैर स्थलीय निरीक्षण किये कार्मिकों को विभागीय कार्यवाही, सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों कठोर चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
1- श्री विमलेश कुमार यादव, उप खण्ड अधिकारी, सिकन्दरा-प्रतिकूल प्रविष्टि
2-श्रीमती अर्चना यादव, लेखपाल फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
3-श्री अजीत कुमार, लेखपाल, फूलपुर-विभागीय कार्यवाही
4-श्री राजेन्द्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
5-श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
6-श्री राजेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी फलपुर-चेतावनी
7-श्री राजेन्द्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक फूलपुर-प्रतिकूल प्रविष्टि
8-श्री विष्णुकान्त मिश्र, राजस्व लेखपाल, फूलपुर, प्रयागराज-कारण बताओ नोटिस
9- श्री महेन्द्र कुमार सरोज, लेखपाल क्षेत्र शेरडीह-कारण बताओ नोटिस
10-शिवानी यादव, ग्रा०पं०अ०, फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
11-स्मिता तृप्ति, ग्रा०पं०अ०-चेतावनी
12-श्री प्रेम चन्द्र सिंह, वन दरोगा-कारण बताओ नोटिस
13-श्री पंकज कुमार, राजस्व लेखपाल फूलपुर-प्रतिकूल प्रविष्टि
14-श्री अमन सिंह, उप खण्ड अधिकारी विद्युत, फूलपुर-प्रतिकूल प्रविष्टि
15-श्री अभिषेक कुमार पाल, बो०टे० विकास खण्ड फूलपुर-प्रतिकूल प्रविष्टि
16-श्री मनोज कुमार मिश्रा, लेखपाल, फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
17-श्री अजय कुमार मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक-कारण बताओ नोटिस
18-श्री रमेश कुमार यादव, लेखपाल, फूलपुर-कारण बताओ नोटिस
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news Public grievance redressal Manish Kumar Verma Prayagraj District Magistrate Sampoorna Samadhan Diwas administrative action Prayagraj Departmental Action Government Accountability Phulpur Tehsil Complaint Review Tehsil Day Cases District Level Officers Random Verification Unsatisfactory Feedback Adverse Entry Show Cause Notice Warning Issued Revenue Department Prayagraj Lekhpal Action Revenue Inspector Phulpur


Comments