फीचर्ड
भारत
विश्व योग दिवस पर महर्षि महेश योगी आश्रम, अरैल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
विश्व योग दिवस के अवसर पर नैनी स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में वेद विद्या मार्तंड गिरीश जी के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज ।
विश्व योग दिवस के अवसर पर नैनी स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में वेद विद्या मार्तंड गिरीश जी के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के विद्वानों, आचार्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर योग के महर्षि लाल बाबा जी के नेतृत्व में आश्रम परिसर में उपस्थित सभी विद्वान पंडितों ने विभिन्न योगासन एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव और आश्रम प्रभारी बसंत दास ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए प्रतिदिन योग करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है तथा अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम के विद्वान पंडितों ने योगासन एवं भावातीत ध्यान (ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से जीवन को सफल एवं संतुलित बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर मुखिया आचार्य ऋषि त्रिवेदी, जयप्रकाश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
prayagraj news naini prayagraj Sanjay Srivastava Naini news International Yoga Day 2026 Health and Wellness Yoga Awareness Mental Peace collective yoga practice Yoga for Healthy Life World Yoga Day Maharishi Mahesh Yogi Ashram Meditation Program Vedic Vidya Martand Girish Ji Lal Baba Ji Transcendental Meditation Spiritual Practice Ashram Program Sunil Srivastava Basant Das Rishi Trivedi Jaiprakash Tiwari Jitendra Das Indian Spiritual Heritage


Comments