अवंतिका वासियों ने उत्साह से मनाया योग दिवस।

अवंतिका कॉलोनी,नैनी के एच आई जी डी ब्लॉक स्थित पार्क में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अवधेश पांडेय के संयोजकत्व में अत्यंत उत्साह पूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अवंतिका वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
अवंतिका कॉलोनी,नैनी के एच आई जी डी ब्लॉक स्थित पार्क में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अवधेश पांडेय के संयोजकत्व में अत्यंत उत्साह पूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अवंतिका वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजबली जैसल ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने तन और मन दोनों को आजीवन स्वस्थ रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि बी बी दुबे, भागवताचार्य राजेंद्र शुक्ल एवं मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने अवंतिका वासियों को योग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व विधायक राजबली जैसल ने सभी के लिए जल-पान की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजबली जैसल, अवधेश पांडेय, बी बी दुबे, भागवताचार्य  राजेंद्र शुक्ल, आर के शुक्ला, सतीश द्विवेदी, डी एन द्विवेदी, बी के सिंह, बी के पाल, रामगोपाल शंखधर, ऐ के के त्रिपाठी, संजय चतुर्वेदी, प्रोफेसर पटेल, निगम जी, रमेश, राय जी, छेदीलाल, प्रजापति जी, बी बी मौर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार