लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, पीडीए ने खान ग्लोबल कोचिंग को किया सील।

लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी गई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज। 
 
 
लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग में भवन निर्माण एवं सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई खामियां पाए जाने पर पीडीए ने संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
 
जानकारी के अनुसार, खान ग्लोबल कोचिंग शहर में तीन मंजिला भवन में संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन की स्वीकृति, अग्नि सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मानकों की जांच की। जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थान को सीज कर दिया।
 
अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में अग्निशमन विभाग और विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
लखनऊ अग्निकांड के बाद फायर विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास द्वार, फायर एनओसी तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। कई संस्थानों को कमियों को दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।
 
पीडीए अधिकारियों ने बताया कि शहर में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जा रही है। जिन संस्थानों में भवन मानकों का उल्लंघन या सुरक्षा संबंधी लापरवाही पाई जाएगी, उनके खिलाफ सीलिंग, नोटिस और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार