हनुमान नगर में किया गया शरबत वितरण,सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ।

भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए नैनी क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में मंगलवार को शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं आमजन को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
 भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए नैनी क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में मंगलवार को शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं आमजन को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शरबत का सेवन किया और आयोजकों के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों की सेवा और उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
इस अवसर पर विनोद जायसवाल, कार्तिकेय जायसवाल, तेजस जायसवाल, राकेश जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, गोल्डी जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार