खेत में मिला सुरेश धरकार का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

 यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चपारो गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर स्थित एक खेत में 50 वर्षीय सुरेश धरकार का शव पड़ा मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
 यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चपारो गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर स्थित एक खेत में 50 वर्षीय सुरेश धरकार का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
 
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोरांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
 
मृतक की पहचान चपारो गांव निवासी सुरेश धरकार (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि सुरेश धरकार की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार