फीचर्ड
भारत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं।
हंडिया विकासखंड के सैदाबाद स्थित सागर रिसॉर्ट में मंगलवार को चार विकासखंड—हंडिया, सैदाबाद, धनुपुर एवं प्रतापपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
स्वतंत्र प्रभात ।
हंडिया (प्रयागराज)
। हंडिया विकासखंड के सैदाबाद स्थित सागर रिसॉर्ट में मंगलवार को चार विकासखंड—हंडिया, सैदाबाद, धनुपुर एवं प्रतापपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक परंपराओं के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भदोही डॉ. विनोद बिंद रहे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सांसद ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है। उन्होंने नव दंपतियों से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख धनुपुर ज्योति यादव तथा सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संबंधित विकासखंडों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना रहा। विवाह संपन्न होने के बाद नव दंपतियों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
prayagraj news uttar pradesh news pratappur government scheme Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Handia Prayagraj Jyoti Yadav mass marriage ceremony newly married couples social welfare scheme collective marriage program Saidabad Dhanupur Sagar Resort Saidabad Vinod Bind MP Bhadohi Mahendra Singh Rajendra Singh Patel Handia Block Saidabad Block Dhanupur Block Welfare Event Marriage Assistance Scheme Poor Families Support


Comments