: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी पुलिस।

नैनी, प्रयागराज।  के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बेदंव-पनासा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बेदंव-पनासा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सरायइनायत थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवार जमुनीपुर निवासी पीयूष दुबे ने बताया कि उनके मामा रमाकांत चतुर्वेदी (पुत्र स्वर्गीय राजाराम चतुर्वेदी), निवासी ग्राम बेदंव, थाना करछना, रविवार रात करीब 8:30 बजे बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस घर लौट रहे थे। वह सड़क की बाईं पटरी पर पैदल चल रहे थे।
इसी दौरान सामने की दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या यूपी-70-डीएम-9586) के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रमाकांत चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करछना ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के उपरांत मंगलवार को पीड़ित परिवार ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें