डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नैनी में श्रद्धांजलि अर्पित ।

नैनी स्थित हनुमान नगर में कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
नैनी स्थित हनुमान नगर में कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह, क्षेत्रीय पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जायसवाल, भाजपा नेता विनोद जायसवाल, भाजपा के साथी धर्मराज पटेल जी तथा घनश्याम जायसवाल (रेहड़ी-पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ, महानगर संयोजक, भाजपा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार