फीचर्ड
भारत
नाबालिग को भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं।
थाना सरायममरेज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
थाना सरायममरेज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना सरायममरेज में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में थाना सरायममरेज पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त जयसिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेश कुमार वैस, निवासी ग्राम दुधरा, थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।
prayagraj news crime news prayagraj breaking news prayagraj up crime news Commissionerate Prayagraj accused arrested police investigation pocso act Police Action Legal action Child Safety Sarai Mamrej Police Minor Girl Kidnapping Case BNS 2023 Sarai Mamrej थाना Jai Singh Sonu Arrested Mohiuddinpur Canal Bridge Dudhara Village Minor Abduction Case


Comments