प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में जन चौपाल में सरकार की गिनाई 12 साल की उपलब्धि
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड बर्डपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद
सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड बर्डपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कार्यक्रम में उपस्थित माता बहनों का उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हुए है देश एवं प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ समस्त पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है । प्रधानमंत्री द्वारा 82 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख तक का निः शुल्क इलाज के सुविधा दी जा रही है जिन लोगों के पास अपना मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान दिया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य,विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसएसपी डॉ.अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान नीतू पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
narendra modi yogi adityanath gram panchayat uttar pradesh government local news uttar pradesh news siddharthnagar news sabka saath sabka vikas government schemes Shivsharanappa GN Pradhan Mantri Awas Yojana Ayushman Bharat Yojana Rural Development Public Awareness Public Welfare Schemes Birdpur Block Beneficiary Outreach Social Welfare Rural Governance Development Initiatives Siddharthnagar District Central Government 12 Years Dulha Sumali Ratri Chaupal Anil Rajbhar Labour and Employment Minister District Incharge Minister Viksit Bharat Campaign Free Ration Scheme BJP Program Deepak Maurya Shyam Dhani Rahi Dr Abhishek Mahajan Balram Singh Government Outreach Program Welfare Benefits Administrative Officials Citizen Engagement Village Development.


Comments