ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर खास में भी विकास विभाग के पूर्व सूचना के तहत  प्रशासक /प्रधान जफर आलम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विकास से ही ग्राम पंचायत को आदर्श एवं विकसित बनाया जा सकता है। सचिव निशा श्रीवास्तव ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने  सहित सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया।
इस दौरान मालती देवी,  सूर्य प्रकाश, कृष्ण मोहन गिरी, शांति देवी, मिथिलेश गिरी, चंद्रप्रभा चौधरी, नंदनी, सरिता, लक्ष्मी देवी, सफाईकर्मी कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, सुखबली, किरन यादव, विजयराम आदि लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार