*पंचायत सहायकों ने मोबाइल की मांग को लेकर विधायक विनय वर्मा को सौंप ज्ञापन*

विकास खण्ड जोगिया में पंचायत सहायकों ने मोबाइल संबंधी मांग को लेकर खण्ड विकास अधिकारी और विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को ज्ञापन सौंप ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । विकास खण्ड जोगिया में पंचायत सहायकों ने मोबाइल संबंधी मांग को लेकर खण्ड विकास अधिकारी और विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को ज्ञापन सौंप ।
जिलाध्यक्ष गोविन्द कुमार वर्मा ने ज्ञापन देते हुए कहा कि पंचायत सहायकों को मोबाइल की अत्यंत आवश्यकता है। कुछ पंचायत सहायकों के पास ऐसा मोबाइल है जिस मोबाइल से काम करना मुश्किल होता है। कोई कोई ऐप खुलता ही नहीं है।जिस कारण काम करना मुश्किल है।
शासन स्तर से अगर मोबाइल मिल जाता तो काम करने में सहूलियत मिलती। 6000 मानदेय मिलता है। इस अल्प मानदेय में काम करना मुश्किल हो जाता है। 
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष काजल,अभिषेक,राजेश,ओमकार साहनी ,चन्द्रेश,अजय,फरहाद,लवकुश,अजय कुमार,किरण,सुमन आदि मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments