फीचर्ड
मंडरो प्रखंड में आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया उद्घाटन
मंडरो प्रखंड परिसर में कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मंडरो प्रमुख शिला देवी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
मंडरो, साहिबगंज, झारखंड:- मंडरो प्रखंड परिसर में कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मंडरो प्रमुख शिला देवी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर गुप्ता, बीपीओ अभिषेक आनंद, जेई नेहाल आलम सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख शिला देवी ने कहा कि क्षेत्र में आम एवं अन्य बागवानी फसलों की अपार संभावनाएं हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने किसानों से बागवानी के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि बागवानी किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे मेले किसानों को नई जानकारी, तकनीक और बाजार से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
बीपीओ अभिषेक आनंद एवं जेई नेहाल आलम ने भी किसानों को संबोधित करते हुए बागवानी फसलों की उन्नत खेती, सिंचाई व्यवस्था, पौधों की देखभाल तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
मेले में विभिन्न प्रकार के आम, एवं बागवानी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से खेती संबंधी जानकारी प्राप्त की। आयोजन स्थल पर किसानों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आम उत्सव सह बागवानी मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी साबित हुआ तथा कृषि एवं बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Jharkhand jharkhand news government schemes Farmers welfare Irrigation modern farming Rural Development Agriculture News Crop Management Farmer Awareness Farmer Training Community Development Rural Economy Mandro Sahibganj Mango Festival Horticulture Fair Aam Utsav Bagwani Mela Mango Cultivation Horticulture Development Scientific Agriculture Agricultural Exhibition Shila Devi Shivshankar Gupta Abhishek Anand Nehal Alam Agricultural Technology Local Farmers Agriculture Fair Sahibganj Updates Horticulture Farming Farmer Empowerment Agricultural Growth India Agriculture News


Comments