राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, जनहित की राजनीति को बताया प्रेरणा स्रोत

रायबरेली के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर महराजगंज कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली:  रायबरेली के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर महराजगंज कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया।  कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव Sushil Pasi ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।
 
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि, राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकारों तथा आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले जननेता हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी लगातार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा उनकी राजनीति जनसेवा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति समर्पित है।
 
सुशील पासी ने कहा, "राहुल गांधी का जीवन देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। हम सभी उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हैं ताकि वे देशहित और जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।"
 
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी देश में भाईचारे, समानता और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।
 
जन्मदिवस समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा राहुल गांधी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा।
 
 इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. उमर, ताहिर कुरैशी, बृजेश पासी, राधेश्याम एडवोकेट, मुनीर भाई, अज़मल खान, सुनील कुमार, शीतांशु मौर्य, चाँद भाई, रमेश पासी, बिंधा पासी, बाला प्रसाद मौर्य, संदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार