हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया तूफानी दौरा, गांवों में लगाई चौपाल

भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

टाटीझरिया, झारखंड:-   भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा और छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से खास मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और इसे अपना सौभाग्य बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के इस 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहा हूँ। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल के इस तूफानी दौरे के दौरान हर जगह उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कद्दावर नेता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि  रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव,  पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव भी पूरे दौरे में शामिल रहे।
विभिन्न गांवों के स्थानीय प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में गोधिया गांव से अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, बासुदेव नंदन, किशोर साव, अमृत महतो, चंदर महतो, सहदेव गोप और  करण कुमार उपस्थित थे। घुघुलिया ग्राम से नरेश साव, अरुण साव, सुमन साव, झुनझुन गुप्ता, शहदेव गोप, उपेन्द्र पांडेय, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह और  सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केसडा गांव से महेश प्रसाद,  विजय कुशवाहा, शशि कुमार, प्रदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, प्रभु प्रसाद, अरविंद प्रसाद, कविता देवी, अनीता देवी और रेशमी देवी मौजूद रहे। बौधा गांव से सुरेंद्र कुशवाहा, अमृत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह और मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। छोटा डहरभंगा से विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी के साथ रविंद्र यादव, दुबलाल साव, संजय साव, राहुल प्रजापति, रवि राणा, अजीत यादव, संतोष यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र यादव, शंकर पांडेय, प्रकाश साव और पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में  महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह, मिथलेश पाठक, कौलेश्वर यादव, किशोर साव, रामदेव सिन्हा, फागू यादव, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र राम, विनोद रजक, सुनील साव, रामेश्वर मिस्त्री, प्रभु साव, शंकर साव, संतोष यादव, ज्योतिष पण्डा, पिंगला देवी और माला सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

narendra modi jharkhand news hazaribagh news public welfare BJP membership campaign Village Development political outreach program India Political News Hazaribagh District News Rural Development MP Manish Jaiswal community engagement Anil Mishra BJP Workers Jharkhand Politics political news BJP Leaders BJP news India BJP Campaign Jan Samvad Regional Development Public Participation BJP Outreach Program Community Development Local Leadership Local Governance Development Agenda Development Works Rural Infrastructure Community Welfare Public Interaction Political Activities Rural Welfare Village Issues Resolution Civic Engagement Rural Progress Public Grievances Local News Jharkhand Manish Jaiswal Hazaribagh Updates Tati Jhariya News Hazaribagh Lok Sabha BJP Jharkhand Village Chaupal Tati Jhariya Block Vishnugarh Block Mandu Assembly Daharbhanga Panchayat Godhiya Village Ghughulia Village Kesda Village Boudha Village Chhota Daharbhanga Shiv Temple Tati Jhariya BJP Membership Drive PM Modi 12 Years Vishwas Aur Vikas Local Issues Village Tour Political Outreach Grassroots Politics Satyendra Narayan Singh Ajay Kumar Sahu Dwarika Singh Khokha Singh Ranjan Chaudhary Kailashpati Singh Santosh Mandal Gomdi Devi Rameshwar Pandey Rural Jharkhand Citizen Interaction Rural Connectivity Temple Development Pond Construction Road Development Public Relations Campaign Grassroots Leadership Constituency Visit Mandu Constituency News Governance and Development BJP Organizational Program Hazaribagh MP News Rural Public Meeting Development Dialogue Regional News Jharkhand Public Service Initiative Leadership Connect Development and Trust Campaign Local Administration Issues Political Updates People Connect Program Parliamentary Constituency Tour BJP Public Meeting Grassroots Development Initiative Village Welfare Jharkhand Political Updates Rural Transformation Political Awareness Campaign Public Feedback Program Constituency Development Citizen Welfare Initiatives Hazaribagh MP Outreach Development Review Program

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार