राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सीएचसी सरेनी में वृक्षारोपण व फल वितरण*

सरेनी।नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज ( रायबरेली ) सरेनी।नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा जनसेवा को संगठन की प्राथमिकता बताया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज शुक्ला,ब्लॉक प्रभारी कामता प्रसाद गौड़,यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिव प्रताप सिंह,सरेनी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी,चंदन द्विवेदी एवं आशु महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।ब्लॉक अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मरीजों के बीच फल वितरण और वृक्षारोपण किया गया है।उनका जीवन जनसेवा,सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित रहा है।ब्लॉक प्रभारी कामता प्रसाद गौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पौधे लगाकर स्वच्छ और हरित भारत का संदेश दिया गया है।यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिव प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।राहुल गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।मरीजों के बीच फल वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार