खरीफ अभियान 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा, उर्वरकों की उपलब्धता पर विशेष जोर
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक, किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
भदोही, मुख्य विकास अधिकारी श्री बाल गोविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में खरीफ अभियान 2026-27 के अंतर्गत जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि धान रोपाई के दौरान किसानों को किसी भी केंद्र पर उर्वरकों की कमी न होने पाए। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी एवं टैगिंग की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित सभी प्रमुख उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा किसानों की मांग के अनुरूप नियमित वितरण किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी इरम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
कृषि विभाग भदोही मुख्य विकास अधिकारी यूरिया उर्वरक वितरण भदोही समाचार किसान हित डीएपी विकास भवन बाल गोविन्द शुक्ल कृषि प्रशासन खरीफ अभियान 2026-27 उर्वरक उपलब्धता किसानों को खाद धान रोपाई एनपीके जिला कृषि अधिकारी इरम खाद की कालाबाजारी जमाखोरी टैगिंग कृषि निवेश कृषि समीक्षा बैठक खाद आपूर्ति उत्तर प्रदेश कृषि किसान कल्याण।


Comments