फीचर्ड
भारत
नवीन परती बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम से हुई शिकायत*
बस्ती तहसील बस्ती सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वैष्णोपुर के अन्तर्गत राजस्व गांव दुधौरा में नवीन परती (बंजर भूमि ) पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी ज्योत्सना कृत्तिका से ग्रामीणों ने शिकायत की है ।
बस्ती। बस्ती तहसील बस्ती सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वैष्णोपुर के अन्तर्गत राजस्व गांव दुधौरा में नवीन परती (बंजर भूमि ) पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी ज्योत्सना कृत्तिका से ग्रामीणों ने शिकायत की है । ग्रामीणों ने मांग की है कि नवीन परती ( बंजर भूमि ) को राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करा कर तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाया जाएं ।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत वैष्णोपुर के राजस्व गांव दुधौरा में गाटा संख्या -158 व 159 जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती व आबादी के नाम से दर्ज है । सार्वजनिक उपयोग एवं उपभोग की भूमि पर वीरेंद्र पुत्र रामलोचन के के द्वारा मकान बनवाकर जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है ।
ग्रामीणों द्वारा नव निर्माण कार्य को न करने के लिए वीरेन्द्र कुमार को कहा जा रहा है लेकिन दबंग वीरेन्द्र कुमार द्वारा अवैध कब्जा करने का कार्य जारी है और मना करने वाले ग्रामीणों को गाली गलौज वीरेन्द्र कुमार दे रहा है । ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल को सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन हल्का लेखपाल ने अवैध अतिक्रमण मामले का संज्ञान नही लिया बल्कि दबंग वीरेंद्र कुमार को अवैध आक्रमण करने के लिए सहयोग किया जा रहा है । ग्रामीणों ने कलवारी थाने पर भी लिखित शिकायत की थी परन्तु कलवारी पुलिस में राजस्व विभाग का मामला बताकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया ।
ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने दिनांक - 10-06-2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की जानकारी दिया । ग्रामीणों ने बताया कि दबंग वीरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत फूलपुर का निवासी है वह अपनी गुंडई के बल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर तुला हुआ है यदि समय रहते सरकारी भूमि पैमाइश करा कर अवैध अतिक्रमण नही हटवाया गया तो बरसात का पानी गांव से बाहर नहीं जा पाएगा अर्थात् बरसात का पानी निकालने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है । जिलाधिकारीको ज्ञापन देते समय ग्राम प्रधान किशोर कुमार समेत अन्य भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
प्रशासनिक कार्रवाई अवैध कब्जा basti news uttar pradesh news राजस्व विभाग सरकारी जमीन पर कब्जा kalwari police ग्रामीण विकास land mafia illegal encroachment revenue Department कलवारी थाना Gram Panchayat News Government Land Encroachment Land Dispute Case Rural News Basti District News Rural Development Village Dispute भूमि विवाद Administrative Action जल निकासी समस्या अवैध निर्माण Illegal Construction Basti latest news village infrastructure public land encroachment Local Governance सरकारी भूमि संरक्षण ग्राम पंचायत समाचार अतिक्रमण हटाओ राजस्व अभिलेख बरसात की तैयारी Monsoon Preparedness Basti Sadar Tehsil Vaishnopur Gram Panchayat Dudhaura Village Barren Land Dispute District Magistrate Jyotsna Kritika Land Measurement Demand Public Land Protection Revenue Records Gram Pradhan Kishore Kumar Encroachment Removal Public Property Government Land Issue Revenue Team Land Survey Village Administration Land Encroachment Complaint Encroachment on Barren Land Revenue Village Dudhaura Water Drainage Issue UP News बस्ती समाचार बस्ती सदर तहसील वैष्णोपुर ग्राम पंचायत दुधौरा गांव नवीन परती भूमि बंजर भूमि विवाद जिलाधिकारी ज्योत्सना कृत्तिका पैमाइश की मांग ग्राम प्रधान किशोर कुमार सार्वजनिक भूमि सरकारी संपत्ति ग्रामीणों का ज्ञापन राजस्व गांव दुधौरा अतिक्रमण शिकायत भूमि माफिया


Comments