फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

यूपी बोर्ड 2026 के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने लखनऊ में तो महापौर ने प्रयागराज में किया सम्मानित।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की श्रेष्ठता सूची (टॉप-10) में स्थान प्राप्त करने वाले प्रयागराज के पांच मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं प्रयागराज के संगम सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कुल 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के पांच मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रयागराज कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया, जहां जिले के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने कार्यक्रम देखा।

संगम सभागार में मेधावियों का सम्मान

 जिगना थाना क्षेत्र के बघेडा कला में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई गंभीर घायल  Read More  जिगना थाना क्षेत्र के बघेडा कला में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई गंभीर घायल

संगम सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी रहे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने जनपद की श्रेष्ठता सूची में शामिल 15 छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये के चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

"युवा पीढ़ी की उपलब्धियां राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला"

प्रयागराज: बहरिया पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी से पहले दबोचा। Read More प्रयागराज: बहरिया पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी से पहले दबोचा।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की पूंजी है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

महापौर ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान उपलब्धि को अंतिम मंजिल न मानें, बल्कि इसे नई सफलताओं की शुरुआत समझें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी की उपलब्धियां ही विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी।

सफलता को बनाए रखने की दी सलाह

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे अंतिम लक्ष्य नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसके साथ निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य जुड़ा हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में सफलता उसी को मिलती है जो लगातार मेहनत करता है और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी याद रखने का आह्वान किया।

जिले का परिणाम रहा राज्य औसत से बेहतर

जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह ने स्वागत भाषण में बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रयागराज का परीक्षा परिणाम राज्य के औसत परिणाम से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार होता है, जिससे छात्र नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होते हैं।

शिक्षकों और अभिभावकों की भी हुई सराहना

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया, जबकि सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. बी.एस. यादव, के.के. त्रिपाठी, किरण राय, रणविजय, खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार