ग़ोला के सरयू में समा गई जिंदगी: विसरा तट पर मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

नदी किनारे कपड़े और पैर फिसलने के निशान मिलने से हादसे की आशंका

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- ब्रिननाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर, 26 मई। सरयू नदी ने मंगलवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गोलाउपनगर के वार्ड संख्या-5 विसरा निवासी 58 वर्षीय किसान सुरजभान यादव की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे उनका शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विसरा निवासी सुरजभान यादव पुत्र अम्बिका यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार अपराह्न वह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। रात भर परिजनों ने नदी किनारे सहित अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह परिजन एक बार फिर खोजबीन करते हुए सरयू नदी के विसरा तट पर पहुंचे। इसी दौरान नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान सुरजभान यादव के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल Read More दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल

घटनास्थल के समीप नदी किनारे मृतक के कपड़े पड़े मिले। वहीं तट पर पैर फिसलने जैसे निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सुरजभान यादव स्नान के दौरान असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए होंगे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

लालगंज तहसील में फर्जीवाड़ा का लंबा खेल फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर कोटा का किया गया है आवेदन।  Read More लालगंज तहसील में फर्जीवाड़ा का लंबा खेल फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर कोटा का किया गया है आवेदन। 

घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनकी तीन पुत्रियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मां की डांट से नाराज 12 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान Read More मां की डांट से नाराज 12 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार