माय भारत प्रतापगढ़ के संयुक्त निदेशक का आकस्मिक निधन, विभाग में छाया शोक

माय भारत प्रतापगढ़ के संयुक्त निदेशक समर बहादुर सिंह का गुरुवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान  स्वर्गवास हो गया। स्व० समर बहादुर सिंह आगामी नवम्बर 2026में सेवा निवृत्त होने वाले थे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतापगढ़। माय भारत प्रतापगढ़ के संयुक्त निदेशक समर बहादुर सिंह का गुरुवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान  स्वर्गवास हो गया। स्व० समर बहादुर सिंह आगामी नवम्बर 2026में सेवा निवृत्त होने वाले थे। स्व0श्री सिंह‌‌ के परिवार में उनकी धर्मपत्नी व दो अविवाहित बेटियां हैं। माय भारत प्रतापगढ़ के लेखाकार विनय कुमार मिश्र तथा माय भारत के वालेंटियर व समाज सेवी रोशन लाल उमर वैश्य, पूर्व सहायक निदेशक सूचना आरबी सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए  परिवार को इस दु:खद घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की विनती की है। रोशन लाल ने  कहा कि श्री सिंह का निधन एक अपूर्णीय क्षति है। उनका मृदुल व्यवहार एवं सज्जनता सभी को हमेशा याद रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें