बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार 

मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। ड्रमड़गज थाना क्षेत्र में रविवार को हलिया ड्रमड़गज मार्ग पर गलरा गांव  के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गया। इस हादसे में बाइक सवार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गया जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर  मौके से फरार हो गया ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। 

दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल Read More दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारो को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 

कच्चे मकान के बास में गमछे के  सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान।  Read More कच्चे मकान के बास में गमछे के  सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान। 

गलरा गांव निवासी 25 वर्षीय रवि शंकर अपने 24 वर्षीय  साथी राजू के साथ बाइक से प्रयागराज जिले के कोरांव से घर लौट रहे थे गलरा गांव मोड़ के पास  सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने घायलों को पीएससी हलिया पहुंचाया वहा पर डॉक्टर विमल सिंह ने राजू को मृत घोषित कर दिया। 

भीषणगर्मी में मरीज बेहाल, मिर्जापुर महिला जिला अस्पताल में पंखे तक की नही है व्यवस्था।  Read More भीषणगर्मी में मरीज बेहाल, मिर्जापुर महिला जिला अस्पताल में पंखे तक की नही है व्यवस्था। 

बाइक चालक रवि शंकर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडली चिकित्सालय रेफर कर दिया गया मृतक राजू दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था वह क्षेत्र के रतेह गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविशंकर के साथ सेल्समैन का काम करता था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें