ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का पोल टूटा

50 गांवों की बिजली 26 घंटे रही बाधित

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ से धनंजय कुमार की रिपोर्ट

धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीचक गांव के समीप अवैध मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 हजार वोल्ट बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली पोल दो हिस्सों में टूट गया, जिससे लगभग 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि करीब 26 घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीण पेड़ के नीचे बैठकर समय बिताने को मजबूर रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने कई अधिकारियों को फोन कर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की, लेकिन कार्य में काफी देरी हुई।

ग्रामीणों का कहना था कि सामान्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे पोल को 4 से 5 घंटे में बदल दिया जाता है, लेकिन इस मामले में विभाग को नया पोल लगाने और बिजली बहाल करने में 26 घंटे लग गए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

खुशखबरी -: पटना के बाद अब मुंगेर में बनेगा भव्य गंगा पथ Read More खुशखबरी -: पटना के बाद अब मुंगेर में बनेगा भव्य गंगा पथ

हालांकि बाद में विभागीय कर्मियों द्वारा नया पोल लगाकर 11 हजार लाइन को पुनः चालू कर दिया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं पिकु कुमार और प्रेम जी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

संस्कृति और लोककला को सहेजने की पहल, 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Read More संस्कृति और लोककला को सहेजने की पहल, 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें