खड़ी एंबुलेंस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार चार लोग घायल।
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़री गांव के सामने एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस से टकरा गई इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज रफ्तार कार एंबुलेंस से टकराई
भोपाल से पासवान निवासी गोंडी़ थाना मानपुर जिला नालंदा बिहार अपने भाई धनराज के शव को एंबुलेंस से लेकर अपने गृह जनपद जा रहे थे। पड़री गांव के समीप एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया।
Read More फर्जी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, गणेश शर्मा को न्याय दिलाने की उठी मांगड्राइवर ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार एंबुलेंस से टकरा गई।
एक ही परिवार के चार लोग घायल
हादसे का शिकार हुए कार सवार लोग मध्य प्रदेश के सतना मुख्तियार गंज के रहने वाले हैं। कार में सवार संजय सिंह धनंजय और रोहित समीर चार लोग अपनी माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट जा रहे थे। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही वे इस हादसे का शिकार हो गए।
मलबे में फंसे घायलों को निकाला गया
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कार के मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना किया। सुचना मिलते हु पड़री थाने की पुलिस मौके पर पहुचीं।पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से सभी चारों घायलों को तत्काल नजदीकी प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे मे लिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री के प्रभारी डॉक्टर आनंद यादव ने बताया कि घायलों में धनंजय सिंह की हालत बेहद गंभीर है। अन्य घायलों के साथ उन्हें भी मंडली अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Comments