डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 4 विकेट से हराया

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में खेली जा रही सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के पहले मैच में आज डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से हराया। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के पहले मैच में आज सुबह टीचर्स इलेवन के कप्तान  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

IMG-20260524-WA0352

डॉक्टर इलेवन के नियंत्रित किफायती गेंदबाजी के सामने इनका कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका इस बीच नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 14.1 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। ओपनर बल्लेबाज चंद्रपाल ने एक छोर संभालते हुए सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया जबकि देवांश और कमलेश ने क्रमशः 13, 11 रन बनाए। टीचर्स इलेवन के लिए डॉक्टर उत्कर्ष सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4, डॉक्टर विमल और डॉक्टर आमोद ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में डॉक्टर इलेवन के  ओपनर बल्लेबाज डॉक्टर आमोद और डॉक्टर चंद्रभान ने तेज मजबूत शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए बहुमूल्य 64 रनों की साझेदारी किये। डॉक्टर आमोद ने अविजित 36 और डॉक्टर चन्द्रभान ने 32 रनों का योगदान दिया। टीचर्स इलेवन के देवांश और कमलेश ने 2-2 विकेट लिये। वीसीए मैदान अकबरपुर पर  सड़क सुरक्षा सद्भावना कप अन्तर्गत खेले जाने वाले 3 मैचों में डॉक्टर्स इलेवन की टीम अब 1-0 से आगे है।

सड़क सुरक्षा सद्भावना कप  डॉक्टर इलेवन अम्बेडकरनगर ने 3-0 से जीता Read More सड़क सुरक्षा सद्भावना कप  डॉक्टर इलेवन अम्बेडकरनगर ने 3-0 से जीता

IMG-20260524-WA0605

तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन  Read More तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर, शशिभूषण पाण्डेय तथा स्कोरर संदीप, विजय रहे।इस अवसर पर डॉक्टर प्रमोद यादव, डॉक्टर जीडी वर्मा, डॉक्टर प्रवेश वर्मा, विवेक मणि सिंह, विशाल सिंह यादव, जितेन्द्र, अमित, नंदन, अनूप सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments