पटना में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री से सांसद सुनील कुमार ने की मुलाकात

प. चंपारण जिले के विकास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। पटना में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री से वाल्मिकीनगर के सांसद सुनील कुमार ने की मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सांसद सुनील कुमार ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना लॉ कॉलेज में "नीतीश कुमार चेयर" की स्थापना की मांग की जिसपर स्वीकृति  के लिए राज्यपाल द्वारा सहमति दिया गया। सुनील कुमार ने बताया  नीतीश कुमार का  जीवनदर्शन शूचिता,  विकास और सुशासन के उच्च मानदंडों, सामाजिक न्याय का प्रतीक है जिससे शोधार्थियों को भविष्य में एक नई प्रेरणा मिलेगी।प. चंपारण जिले के विकास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया

इसके साथ ही  सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बगहा शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल और मदनपुर पनीयहवा सड़क निर्माण पर विस्तृत चर्चा किया। जिसपर मुख्यमंत्री ने बहुत ही सकारात्मकता के साथ अपने स्तर से बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्राप्त प्रतिवेदन एवं पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इस पुल के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के का आश्वासन दिया।

सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने का आग्रह किया जिस पर विचार करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। सांसद सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सार्थक चर्चा के दौरान वाल्मिकीनगर और प. चंपारण जिले के विकास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

स्वच्छता कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान अबिलंब हो: सुनील कुमार राव Read More स्वच्छता कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान अबिलंब हो: सुनील कुमार राव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें