बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार
मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
हलिया मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। ड्रमड़गज थाना क्षेत्र में रविवार को हलिया ड्रमड़गज मार्ग पर गलरा गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गया। इस हादसे में बाइक सवार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गया जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारो को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
गलरा गांव निवासी 25 वर्षीय रवि शंकर अपने 24 वर्षीय साथी राजू के साथ बाइक से प्रयागराज जिले के कोरांव से घर लौट रहे थे गलरा गांव मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने घायलों को पीएससी हलिया पहुंचाया वहा पर डॉक्टर विमल सिंह ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
बाइक चालक रवि शंकर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडली चिकित्सालय रेफर कर दिया गया मृतक राजू दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था वह क्षेत्र के रतेह गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविशंकर के साथ सेल्समैन का काम करता था।


Comments