नगर निगम क्षेत्र में सरैया मुख्य नहर सायफन के समीप वाले बसवारिया शवदाह गृह का 42 लाख से होगा जीर्णोद्धार:गरिमा सिकारिया

बोली महापौर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 18,19,20,21 के साथ नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 41 और 42 क्षेत्र के करीब एक लाख परिवारों को मिलेगा इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

क्षेत्रीय नागरिक गण ने महापौर की पहल पर नगर निगम द्वारा पारित इस महत्वपूर्ण योजना के निर्णय का किया जा रहा स्वागत

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सन सरैया मुख्य नहर सायफन के समीप स्थित बसवारिया शवदाह गृह के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर निगम बोर्ड ने लगभग 42 लाख की लागत से प्रस्तावित इस जीर्णोद्धार योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अब योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वर्षों पुराने इस शवदाह गृह की स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिससे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी।

नगर निगम बोर्ड के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी देखी जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत शवदाह गृह परिसर का समुचित विकास किया जाएगा। जिसका उपयोग नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 18, 19, 20, 21 के साथ वार्ड 41 और 42 क्षेत्र के करीब एक लाख परिवार कर सकेंगे. महापौर ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी  योजना के तहत शेड निर्माण, प्लेटफॉर्म सुदृढ़ीकरण, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा परिसर की साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण जैसे कार्य शामिल किए जाने की संभावना है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह योजना केवल आधारभूत सुविधा विकास तक सीमित नहीं होगी, बल्कि आम लोगों को सम्मानजनक वातावरण में अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। स्थानीय नागरिकों ने महापौर गरिमा देवी सिकारिया की पहल पर नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित इस योजना के निर्णय का स्वागत करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें