तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन
अम्बेडकरनगर।
तक्षशिला अकादमी के तत्वावधान में जिला योगासन स्पोर्ट्स संगठन द्वारा चौथी जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी, अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह तथा अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योगासन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन एवं अनुशासन का शानदार परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में तक्षशिला रूट्स अकबरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तक्षशिला अकादमी लोरपुर ताजन ने द्वितीय स्थान तथा मालती मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल में तक्षशिला रूट्स की आद्या सिंह ने प्रथम स्थान, ग्लोसी पटेल ने दूसरा स्थान एवं नेंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर ब्वायज ट्रेडिशनल में रघुनंदन सिंह तक्षशिला रूट्स ने प्रथम स्थान, उद्धव सिंह ने दूसरा स्थान और शौर्य शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल में मुस्कान मालती मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा प्रथम स्थान, सर्वी द्वितीय स्थान तक्षशिला एकेडमी एवं सृष्टि ने तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बॉयज ट्रेडिशनल में अभय प्रताप सिंह तक्षशिला एकेडमी प्रथम कृतार्थ द्वितीय और आरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल में कशिश ने प्रथम स्थान और आंचल सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया रिदमिक पेयर में शौर्य एवं रघुनंदन सिंह प्रथम रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका मंजू चौरसिया एवं दीक्षा वर्मा ने निभाई। यह संपूर्ण आयोजन तक्षशिला अकादमी के योग शिक्षक धर्मेंद्र यादव एवं विकास तिवारी की देखरेख में एवं योगासन एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार सिंह के संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समन्वयक शालिनी श्रीवास्तव फहमीदा खान और पूनम शुक्ला के साथ-साथ मुकेश सिंह पवन कुमार पाण्डेय व अन्य खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक रितेश पाण्डेय और तक्षशिला रूट्स की प्रधानाचार्या वर्षा नागवानी एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Comments