गेंहू खरीद मे शिथिलता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी हटाये जाएँगे - देवेंद्र कुमार सिंह

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को चोपन तथा जुगैल गेंहू क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीओ ओबरा अवधेश सिंह तथा एडीसीओ घोरावल डॉक्टर सुरेश भी उपस्थित रहे। बतादें कि चोपन बीपैक्स पर

Abhinav Shukla Picture
Published On

चोपन/ सोनभद्र- सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को चोपन तथा जुगैल गेंहू क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीओ ओबरा अवधेश सिंह तथा एडीसीओ घोरावल डॉक्टर सुरेश भी उपस्थित रहे। बतादें कि चोपन बीपैक्स पर
 
 कुल खरीद 37 किसानो से 1431 कुंटल पाई गई। निरीक्षण के समय किसान निधि लाल के 80 कुंटल गेंहू की तौल हो रही थी।केन्द्र प्रभारी रामअनंत ने बताया कि अभी केवल 245 कुंटल की डिलीवरी हुई है।
 
टोकन रजिस्टर मे केवल 48 किसानो का नाम देखकर सहायक आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानो से संपर्क करके टोकन रजिस्टर मे नाम दर्ज करे तथा एक किसान से एक बार से अधिक गेंहू खरीदने की बजाय अधिक से अधिक किसानो से नियमानुसार गेंहू खरीद करें ।इसी तरह जुगैल मे 30 किसानो से 1785 कुंटल खरीद हुई पाई गई।केन्द्र प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि अभी डिलीवरी शून्य है।सहायक आयुक्त ने जिलाप्रबंधक पीसीएफ को तत्काल इन केन्द्रो से डिलीवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
 
समिति से रबी अभियान मे पाँच सौ से अधिक किसानो को उर्वरक से लाभान्वित किया गया है ।इसके सापेक्ष टोकन रजिस्टर मे सिर्फ 34 किसानो के नाम देखकर सहायक आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण करके अधिक से अधिक किसानो का टोकन लगाया जाए और खरीद मे तेजी लाई जाये।
 
सहायक आयुक्त ने यह भी कहा कि खरीद मे शिथिलता बरतने वाले केन्द्र प्रभारियो को प्रभार से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
इसके पूर्व विकास भवन में तहसील ओबरा के उर्वरक केन्द्र प्रभारियो की बैठक करते हुए सहायक आयुक्त ने खरीफ मांग को 30 मई तक तथा रबी मांग को 30 जून तक शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए।
 
बिक्री केंद्र प्रभारियो को आगाह करते हुए निर्देशित किया कि उर्वरक बिक्री नगद हो या चेक पर ,बगैर फार्मर आईडी के किसी को उर्वरक नहीं दिया जाएगा।उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रारूप पर ही होगा तथा पाॅस मशीन के बगैर एक बोरी भी किसी को नहीं दी जाएगी।
 
 बैठक मे एडीसीओ ओबरा अवधेश सिंह,एडीसीओ घोरावल डॉक्टर सुरेश,एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार,जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता, वरिष्ठ सहायक इबरार अहमद,महेश मौर्य, सचिव रामअनंत , उमाशंकर यादव , रामकृत,हेमनाथ यादव,वासुदेव यादव ,सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक शेखर ,शोएब इत्यादि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार