ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
ओबरा / सोनभद्र - पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.05.2026 को समय 22:36 बजे सेक्टर-04 पहाड़ी तिराहा के पास से अभियुक्त धीरज कुमार वर्मा पुत्र कपूर चन्द वर्मा निवासी चूड़ी गली, मलीन बस्ती, ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-303/2016 धारा 379/411 भादवि थाना ओबरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0-08/2018 धारा 8/20 NDPS Act थाना ओबरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0-94/2020 धारा 380/411/457 भादवि थाना ओबरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0-150/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना ओबरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0-97/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ओबरा, सोनभद्र, मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, थाना ओबरा , हे0का0 अनिल कुमार गुप्ता,हे0का0 सन्तोष कुमार पटेल शामिल रहे।
स्वतंत्र प्रभात Ndps Act ओबरा पुलिस सोनभद्र पुलिस गांजा तस्कर गिरफ्तार अपराध नियंत्रण अभियान कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस कार्रवाई आर्म्स एक्ट अपराधी गिरफ्तार आपराधिक इतिहास पुलिस टीम कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट नशा मुक्त अभियान एनडीपीएस एक्ट यूपी पुलिस अभियान मादक पदार्थ तस्करी पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र समाचार अवैध गांजा बरामद ओबरा थाना धीरज कुमार वर्मा गिरफ्तार सेक्टर 04 पहाड़ी तिराहा अवैध नशा कारोबार अनिल कुमार एएसपी अमित कुमार क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक ओबरा गांजा बरामदगी मलीन बस्ती ओबरा


Comments