महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब नागरिक सुविधाओं को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया।
लालगंज (रायबरेली)। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब नागरिक सुविधाओं को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।
धरना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, गैस की किल्लत और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप बाजपेई ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आंधी तूफान के बाद कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है।कर्मचारियों की कमी से समस्या और बढ़ रही है। जिला कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी आर्थिक संकट झेल रहा है। उन्होंने नीट परीक्षा मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि परीक्षा गड़बड़ी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
धरना को कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अशोक सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, संजय सिंह और महेश प्रसाद शर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, आकर्षक द्विवेदी, कमल सिंह चौहान, प्रतीक शर्मा, पदमधर सिंह, मदन कुमार, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश राजनीति रायबरेली समाचार गैस सिलेंडर समस्या बिजली संकट छात्रों का भविष्य लालगंज कांग्रेस प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ धरना बेरोजगारी मुद्दा भ्रष्टाचार विरोध प्रदर्शन नागरिक सुविधाएं राज्यपाल को ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन अनूप बाजपेई दीपेंद्र गुप्ता नीट परीक्षा विवाद कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी अशोक सिंह पूर्व विधायक संतोष त्रिवेदी संजय सिंह कांग्रेस महेश प्रसाद शर्मा कामता प्रसाद गौड़ सरिता गुप्ता अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस आंदोलन रायबरेली अपडेट महंगाई पर विरोध बिजली व्यवस्था समस्या युवा बेरोजगारी


Comments