विधायक सलिल विश्नोई ने किया कई विकास कार्यों 

आज दिनांक 18 मई 2026 को जनता के हित को सर्वप्रथम मानने वाले  विधायक सलिल विश्नोई ने व्यापक जनहित में विधायक विकास निधि से करवाये गये निम्नलिखित विकास कार्यों का, पैर में फ्रैक्चर होते हुए भी ह्वील चेयर पर बैठकर, लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। आज दिनांक 18 मई 2026 को जनता के हित को सर्वप्रथम मानने वाले  विधायक सलिल विश्नोई ने व्यापक जनहित में विधायक विकास निधि से करवाये गये निम्नलिखित विकास कार्यों का, पैर में फ्रैक्चर होते हुए भी ह्वील चेयर पर बैठकर, लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया ।
 
मरीजों व तीमारदारों के आवागमन में सुविधा के लिए उर्सुला अस्पताल तथा उर्सुला इमरजेन्सी के भीतर बनवाई गई सी. सी. सड़कों का लोकार्पण का लोकार्पण भी किया गया। भीषण गर्मी में व्यापारियों और दुकानदारों को पेयजल की सुविधा के लिए व्यापारिक केन्द्र सागर मार्केट के पास लगवाये गये सबमर्सिबल पम्प का लोकार्पण किया गया है। उक्त विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर सलिल विश्नोई के साथ  प्रकाश शर्मा (बजरंग दल), पार्षद अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता (मोनू), मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, वैभव खण्डेलवाल, चन्द्रकान्त द्विवेदी, नवाब सिंह, सुनील साहू, मनीष रावत, दिलीप गुप्ता, एन. डी. तिवारी, अजीत सोनकर, दिनेश अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ऋषि तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें