कोन :सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम

परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में रविवार का दिन मातम में बदल गया, जब सोननदी में डूबने से दो किशोर छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ दो युवाओं की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

IMG_20260517_180329

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान (19) पुत्र अशोक पासवान तथा अवनीश कन्नौजिया पुत्र सिकंदर कन्नौजिया उम्र लगभग 18अपने साथी रामगढ़ निवासी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र बताए जा रहे हैं। ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोन नदी की ओर चले गए।

समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन Read More समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा  मित्र के भरोसे चल रहा है प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर्, अध्यापक गायब Read More शिक्षा  मित्र के भरोसे चल रहा है प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर्, अध्यापक गायब

बताया जा रहा है कि नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि उनका साथी धीरज किनारे पर ही मौजूद था। नहाने के दौरान अचानक दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बचाव के लिए दोनों की चीख-पुकार सुनकर धीरज घबरा गया और आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए आवाज लगाने लगा।

Yaksh App पर बीट सूचना अंकित एवं फीडिंग कराने के संबंध में गोष्ठी आयोजित Read More Yaksh App पर बीट सूचना अंकित एवं फीडिंग कराने के संबंध में गोष्ठी आयोजित

शोर सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और जान बचाने के लिए नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की सांसें थम चुकी थीं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक साथ दो होनहार छात्रों की मौत से बरवाडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है। गांव के लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर कुछ ही पलों में दो परिवारों की खुशियां कैसे उजड़ गईं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोन नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें