जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का परिणाम भुगत रहा विपक्ष,।

नरेंद्र कश्यप सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में दिव्यांगजनों के लिए नव निर्मित अनुभव वीथिका स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रयागराज। नरेंद्र कश्यप सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में दिव्यांगजनों के लिए नव निर्मित अनुभव वीथिका स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए विकसित की गई विशेष सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।
 
मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार देश की मूल समस्याओं से मुंह मोड़ता रहा है और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों का विरोध करता आया है। उनका कहना था कि विपक्ष को जनता की समस्याओं को समझते हुए सरकार को सकारात्मक सुझाव देने चाहिए थे, लेकिन इसके बजाय इंडी गठबंधन ने हमेशा अराजकता को बढ़ावा देने का कार्य किया।
 
उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के पीछे विपक्ष की नीतियां और जनता से दूरी मुख्य कारण रही है। उन्होंने दावा किया कि ममता सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और इसका असर राजनीतिक परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
 
राज्य मंत्री ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजनों के लिए तैयार की गई अनुभव वीथिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं। 
 
 
उन्होंने बताया कि इस विशेष वीथिका में सुनने, देखने और स्पर्श के माध्यम से ऐतिहासिक तथ्यों और विरासत को समझने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे दिव्यांगजन भी देश की सांस्कृतिक धरोहर से गहराई से जुड़ सकेंगे।
 
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश और देश के अन्य ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी इस प्रकार की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए ताकि समाज का विशेष वर्ग किसी भी प्रकार से मुख्यधारा से अलग महसूस न करे। कार्यक्रम में संग्रहालय प्रशासन, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें