भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बड़ा चाका, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन

नैनी क्षेत्र के बड़ा चाका में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से क्षेत्रवासियों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी,प्रयागराज।
 
नैनी क्षेत्र के बड़ा चाका में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से क्षेत्रवासियों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। बिजली आती भी है तो कुछ ही देर बाद चली जाती है। बार-बार होने वाली कटौती के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।
 
क्षेत्रवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इस संबंध में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा उसे शीघ्र बदलवाकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार