उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में सोनभद्र पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया 04वाँ स्थान

जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

IMG-20260510-WA0060

स्टार्टअप में भी इंदौर बनेगा नंबर 1, 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026' में 50 विजनरी फाउंडर्स का सम्मान। Read More स्टार्टअप में भी इंदौर बनेगा नंबर 1, 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026' में 50 विजनरी फाउंडर्स का सम्मान।

जनपद पुलिस की इसी सक्रिय एवं प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप - लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग में माह अप्रैल 2026 में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर 04वाँ स्थान प्राप्त किया है। उक्त रैंकिंग में जनपद सोनभद्र को 10.00 में से 8.14 अंक प्राप्त हुए, जो 81.40 प्रतिशत प्रदर्शन को दर्शाता है।

हमारी-जनगणना, हमारा-विकास जनगणना से जनकल्याण स्वगणना के लिये जनपद के सम्मानित नागरिकगणों से जिलाधिकारी ने की अपील Read More हमारी-जनगणना, हमारा-विकास जनगणना से जनकल्याण स्वगणना के लिये जनपद के सम्मानित नागरिकगणों से जिलाधिकारी ने की अपील

यह उपलब्धि जनपद पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीमवर्क का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामले हुए निस्तारित Read More राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामले हुए निस्तारित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार