महाराणा प्रताप की जयंती पर काव्य गोष्ठी का हुआ आगाज

- सोन संगीत फाउंडेशन ने किया आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृभूमि को समर्पित काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार को रॉबर्ट्सगंज शहर में किया गया। कवियों व अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

 पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा, धर्मवीर तिवारी व समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे द्वारा महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर दीपदान व माल्यार्पण से विधिवत आयोजन का आगाज हुआ। आयोजक सुशील मिश्रा ने भारत भारती की वंदना करते हुये देशवा के खातिर देहले परनवां, बचाइ लेले हो भारत माता के शनवां सुनाकर वाहवाही लूटी। संयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने राणा का रण देख देख हल्दीघाटी थर्राती है, भामाशाह बने साथी हिंद की ए परिपाटी है, घास की रोटी खाकर भी आन बान हित रहे सदा, राजस्थान भाल मेरा धन्य धन्य यह माटी है सुनाकर पूरी महफ़िल लूट लिया।

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन Read More बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन

अशोक तिवारी संचालक ने जो सिक्कों की खनक पर बिक जाये, वो मेरी नजर मे हुस्न नहीं सुनाकर लुभाये। धर्मेश चौहान एडवोकेट ने, देश वंदना करते हुए बड़ा ही सुंदर मेरा वतन है सुनाकर मुखर अभिव्यक्ति दी। सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम, दिलीप सिंह दीपक, विवेक चतुर्वेदी, दयानंद दयालू ने भी वीर रस की रचनाओं से त्याग, वीरता, पराक्रम के अद्वितीय योद्धा को नमन् किया।

प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Read More प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अंत में मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे ने राणाप्रताप को समर्पित वक्तव्य देकर तथा अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर धर्मवीर तिवारी के आशीर्वचन से विराम दिया गया। 

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश Read More अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर जय शंकर त्रिपाठी एडवोकेट, लालता प्रसाद मिश्र, आत्म प्रकाश तिवारी एडवोकेट, देवानन्द पांडेय एड, राकेश दूबे एड, फारुख अली हाश्मी, ऋषभ आदि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें